Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरNIT Jamshedpur Celebrates National Space Day Highlighting ISRO Achievements and Future Opportunities

एनआईटी में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर हुई चर्चा

एनआईटी जमशेदपुर में पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। 700 यूजी और पीजी विद्यार्थी शामिल हुए। निदेशक ने चंद्रयान-3 की सफलता में पूर्व छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला। आईआईटी भोपाल के निदेशक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 25 Aug 2024 11:45 AM
share Share

एनआईटी जमशेदपुर में पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 700 यूजी और पीजी के विद्यार्थी शामिल हुए। एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने चंद्रयान-3 की सफलता में पूर्व छात्रों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद आईआईटी भोपाल के निदेशक आशुतोष सिंह ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र इसरो अहमदाबाद के डॉ. दीपक मिश्रा ने 55 वर्षों में इसरो के मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनआईटी जमशेदपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुणाल सिंह ने उपग्रह संचार में कोड त्रुटि सुधार एल्गोरिदम के उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें