Grand Celebration of Guru Arjun Dev s Martyrdom Day at Jamshedpur s Tatanagar Station टाटानगर स्टेशन चौक में सिखों ने लगाई शबील, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGrand Celebration of Guru Arjun Dev s Martyrdom Day at Jamshedpur s Tatanagar Station

टाटानगर स्टेशन चौक में सिखों ने लगाई शबील

जमशेदपुर में सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर टाटानगर स्टेशन चौक पर शबील का आयोजन हुआ। अकाली दल के रविंद्र सिंह ने पाठ और अरदास की, जिसके बाद 10,000 लोगों को प्रसाद वितरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 25 May 2025 01:49 PM
share Share
Follow Us on
टाटानगर स्टेशन चौक में सिखों ने लगाई शबील

जमशेदपुर। सिख धर्मावलंबियों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिहाड़े (शहीदी दिवस) को समर्पित टाटानगर स्टेशन चौक गोलचक्कर पर को शबील का भव्य आयोजन किया गया। अकाली दल के रविंद्र सिंह ने सर्व प्रथम आनंद साहेब का पाठ एवं सरबत के भले की अरदास की, जिसके उपरांत राहगीरों के बीच प्रसादरूपी चना, शरबत, हलवा एवं मीठे ठंडे जल का भरपूर वितरण किया गया। करीब 10 हजार लोगों ने यह प्रसाद उत्साह के साथ ग्रहण किया। इस दौरान शाम करीब चार बजे तक टाटानगर स्टेशन चौक गुरवाणी की गूंज से भक्तिमय रहा। कई अतिथि हुए शामिल, सेवा में बढ़ाया हाथ इस धार्मिक आयोजन में शहर के कई प्रमुख लोग शामिल हुए और प्रसाद वितरण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने के भागी बने।

इनमें मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, चेयरमैन एवं टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व लोकप्रिय अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि के रूप में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री एवं सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम के प्रमुख कुलविंदर सिंह पन्नू, आशुतोष सिंह, समाजसेवी मानिक मल्लिक, भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा, साकची गुरुद्वारा प्रधान पद के उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, देवेंद्र सिंह उर्फ राजू मारवाह, मंटू की पूरी टीम, सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान एवं झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष तारा सिंह, अकाली दल के रविंद्रपाल सिंह, गोलपहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, रंजीत सिंह मथारू अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।