सुपौल: सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
वीरपुर/बसंतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम और एकता को बढ़ाना था। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसे सेना की वीरता और...

वीरपुर/बसंतपुर, एक संवादाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कोसी क्लब के मैदान से निकल कर थाना रोड होते हुए गोल चौक, नेता जी सुभाष मार्ग, नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए चैती दुर्गा मंदिर पहुंची। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को आमजन तक पहुंचाना है। देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने का एक माध्यम है। पूरी दुनिया ने हमारी सेना के पराक्रम को सराहा है। अब कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाने से पहले सोचेगा। पाकिस्तान के सीने पर बम दागने का काम हमारी सेना ने किया और एक परमाणु संपन्न देश जो पाकिस्तान है उसके सीने पर हमला करने का काम किया गया। इसको लेकर आज हम लोगों ने सम्मान यात्रा निकाला है। कहा कि हमारे बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों का ऑपरेशन सिंदूर चला कर बदला लेने का काम किया गया। हर तरीके से पाकिस्तान को घेरने का काम किया गया। पाकिस्तान एक आतंकी देश है। यह दुनिया में साबित हो गया है। आज हमारे संसद का दल पूरे दुनिया में निकले हैं। सात-सात दल निकले हुए है। सभी पार्टी के उसमें सांसद गए हुए हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, मंडल अध्यक्ष अभय जैन, अनिल खेड़वार, मुख्य पार्षद सुशील कुमार, पवन मेहता, संजीत सिन्हा, दिव्यांशु झा, गौरव सिंह, मुन्ना साह, किरण कुशवाहा, पशुपति प्रसाद गुप्ता, आशीष झा, चंदन देव, सुरेंद्र मेहता, आशीष देव, निखिल झा, अजय सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।