Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरFormer Cricketer Saurabh Tiwary Meets BJP Leader Shivraj Singh Chouhan Eyes Political Career from Jamshedpur East

रांची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले क्रिकेटर सौरभ तिवारी

झारखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ तिवारी ने भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे राजनीति में अपनी दूसरी पारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 24 Aug 2024 12:09 PM
share Share

झारखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। सौरभ तिवारी जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने रांची में पत्रकारों से बातचीत की और संकेत दिए कि वे राजनीति में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। बताया जाता है कि उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वे टिकट की गारंटी लेकर ही पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने करीब 17 साल के क्रिकेट करियर के बाद संन्यास लिया था। आईपीएल समेत कई फार्मेट में वे खेल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। फरवरी 2024 को क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वे राजनीति में भाग्य आजमाना चाहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें