Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़husband marry another women because dark complexion of wife were together for 8 years

धक्का मारकर पत्नी को घर से निकाला, सांवली होने के चलते पति ने रचाई दूसरी शादी; 8 साल से थे साथ

  • मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा से जुड़ा हुआ है। पीड़िता सुजिता देवी ने कहा कि वर्ष 2016 में देवघर जिला के देवीपुर थाना अंतर्गत चितरपुर के सहदेव मंडल के पुत्र मनोज मंडल के साथ उसकी शादी हुई थी।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, गिरिडीहWed, 4 Sep 2024 07:13 AM
share Share

झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी को धक्का मारकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि सांवली होने के चलते वह अक्सर उसे उलाहना देता था। आरोपी ने महिला को घर से निकाल कर दूसरी शादी कर ली। यह बेंगाबाद की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, इंसाफ के लिए पीड़िता देवीपुर थाना पहुंची, लेकिन थाना में इंसाफ मिलने की बजाय उसे फटकार मिली। तब पीड़िता सोमवार को इंसाफ के लिए बेंगाबाद थाना पहुंची और पुलिस को आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

8 साल पहले हुई थी शादी

मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा से जुड़ा हुआ है। पीड़िता सुजिता देवी ने कहा कि वर्ष 2016 में देवघर जिला के देवीपुर थाना अंतर्गत चितरपुर के सहदेव मंडल के पुत्र मनोज मंडल के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में कुछ माह तक ठीक से रही। फिर पति रंग सांवली होने की बात कह उलाहना देने लगा। कहा कि परिजन से एक लाख रुपए मांग कर दो। तब तुम्हें रखेंगे ,अन्यथा दूसरी शादी रचाने की धमकी देने लगा।

दूसरा शादी कर घर से निकाला

इसी बीच उसने दूसरी शादी रचाकर उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता का कोई संतान भी नहीं है। परिजनों ने इस मामले को लेकर पंचायत भी की, लेकिन उसने पंचों की बात नहीं मानी। इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट से उसकी विदाई भी कराई गई। कुछ दिन ससुराल में रखने के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

यह भी जानिए: नाबालिग लड़की ने पंखे से लटक कर दी जान

गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के चकरमारा गांव में सोमवार रात एक नाबालिग लड़की ने सीलिंग पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह को घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। बता दें कि नाबालिग लड़की सोमवार की रात अपने रूम में खाना खाकर सोने चली गई। मंगलवार देर सुबह तक जब वह अपने रूम से बाहर नहीं निकली तब परिजनों ने खिड़की को तोड़कर देखा तब वह फांसी के फंदे में झूल रही थी। लड़की को फांसी के फंदे में झूलते देखकर परिजन हो हल्ला करने लगे। परिजनों के हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की के शव को फांसी के फंदे से बाहर निकाला। बता दें कि घटनास्थल से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें