Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागYashwant Sinha Opposes One Nation One Election Proposal Warns Against Authoritarianism

वन नेशन वन इलेक्शन को खारिज करेगी जनता: यशवंत

हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 19 Sep 2024 06:52 PM
share Share

हजारीबाग। अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने वन नेशन वन इलेक्शन (एक देश और एक चुनाव)के प्रस्ताव का घोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि एक देश एक चुनाव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तानाशाही स्थापित करना चाहते हैं। संसदीय लोकतंत्र में यह संभव नहीं है, जब तक की संसदीय लोकतंत्र की आत्मा को ही कुचल नहीं दिया जाए। शासन में बैठे लोगों से कहीं अधिक समझदार और विद्वान लोग संविधान सभा में उपस्थित हैं। अटल विचार मंच इसका विरोध करता है क्योंकि हम सब तानाशाही के खिलाफ हैं और हम आशा करते हैं कि देश की जनता इस खतरनाक व्यवस्था को सीधे से खारिज करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें