Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsEnvironmental Raksha Bandhan Celebrated in Barkagaon with Tree Protection Initiatives

पड़रिया में पर्यावरण रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन

बड़कागांव में पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षाबंधन मनाया गया। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने मेला का उद्घाटन किया। रांची के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। लोगों ने पेड़ों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 2 April 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
पड़रिया में पर्यावरण रक्षाबंधन महोत्सव  का आयोजन

बड़कागांव , प्रतिनिधि पड़रिया वन प्रबंधन एवं संरक्षक समिति की ओर से पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षाबंधन मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर पर्यावरण मेला का उद्घाटन किया गया। रांची के कलाकारों के द्वारा पर्यावरण से संबंधित रंगा-रंग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंडरिया वन समिति के अध्यक्ष संजय महतो व संचालन भोला महतो के द्वारा किया गया। लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया एवं वन संरक्षण को लेकर शपथ ली। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जल जंगल जमीन को बचाने से ही हमारा कल्याण है,आने वाले समय में पर्यावरण काफी दूषित होगा जिसका प्रभाव आमजन पर पड़ेगा।

मौके पर टुकेश्वर प्रसाद, संतोष ठाकुर, लालदेव ठाकुर, बसंती देवी, बालेश्वर महतो, विशेश्वर नाथ महतो , मूलचंद ठाकुर, चंचला देवी, अरुण रंजन, कंचन माला , मगहिया देवी , कुर्मी देवी, मूर्ति देवी, हिमानी देवी ,दुलर देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें