पेड़ के डाल छांटने के क्रम में गिरा अधेड़, मौत
जमुआ प्रखंड के पालरा निवासी 50 वर्षीय लालजीत कोड़ा की बरगद पेड़ की डाल छंटाई करते समय गिरने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर हुई। कोड़ा अपने खेत में पेड़ की शाखा काट रहे थे, तभी वह गिर पड़े और गंभीर...

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के पालरा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ लालजीत कोड़ा की बरगद पेड़ की डाल कुल्हाड़ी से छंटनी करने के क्रम में गिरकर मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। बता दें कि कोड़ा अपने खेत की ओर पेड़ की शाखा बढ़ने से रोकने के लिए छंटनी कर रहे थे। पेड़ के नीचे पत्नी भी साथ में थी। इसी बीच डाल कटते ही वह भी डाल के साथ नीचे गिर गए। जिससे उन्हें दाएं कनपटी और सीना में गंभीर चोट लगी। गिरने के बाद साथ में पत्नी ने हो हल्ला किया। हल्ला सुनकर ग्रामीण पहुंचे तथा उसे उठाकर इलाज के लिए जमुआ रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर चिकित्सक में उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वे अपने घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे जो पत्नी सहित अन्य तीन बच्चों को छोड़ चले गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इधर घटना की खबर पर मुखिया आशा देवी, समाजसेवी रणजीत मंडल, त्रिभुवन मंडल सहित कई लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।