आंधी-पानी व बर्फबारी ने मचाई तबाही
गिरिडीह में शनिवार को लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन अचानक आई आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। कई घरों के छप्पर उड़ गए, पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई। कई वाहन भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 17 May 2025 05:27 PM

गिरिडीह। गिरिडीह में शनिवार को दोपहर तक प्रचंड गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक से आई आंधी पानी ने तबाही मचा दी। कई जगहों पर बर्फबारी भी हुई। आंधी पानी में कई घरों के छप्पर याद गए। कई जगहों पर पेड़ बिजली के पोल व तार पर गिर गए। जिससे बिजली गुल हो गई। कई जगह पर पेड़ चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन पर भी गिर गए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।