Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहHusband and Wife Injured in Road Accident Near Mahjori Village Gandey

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। धनबाद निवासी सुरेश कर्माकार और मेथुला देवी बाइक से वापस जा रहे थे जब उनकी बाइक तीखी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 27 Aug 2024 08:03 PM
share Share

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव के समीप मंगलवार शाम को सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पति-पत्नी धनबाद के बरवाअड्डा निवासी सुरेश कर्माकार और मेथुला देवी है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे गांव स्थित अपने समधी प्रेम कुमार कर्मकार के घर से अपने बाइक से वापस धनबाद जा रहे थे। इसी क्रम में महजोरी गांव के पास तीखी मोड़ के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस से घायल पति-पत्नी को सीएचसी गांडेय भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें