Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहCCL Giridih Organizes Blood Group Check-Up Camp for 158 Students

कैंप में 158 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच

गिरिडीह में सीसीएल द्वारा बरहमोरिया पंचायत के गपैय मध्य विद्यालय में ब्लड ग्रुप जांच का कैंप आयोजित किया गया। इसमें 158 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई और उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 Sep 2024 07:55 PM
share Share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के द्वारा सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत गुरूवार को बरहमोरिया पंचायत अंतर्गत गपैय मध्य विद्यालय में ब्लड ग्रुप की जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 158 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई। ब्लड जांच के बाद उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम बासब चौधरी ने किया। जीएम ने बच्चों को जीवन यापन के बारे में प्रेरित किया। मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. परिमल सिन्हा के द्वारा सभी बच्चों को ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को सफल बनाने में डॉ. परिमल सिन्हा, डॉ. एस मेहरा, माइंस मैनेजर आरपी यादव, एसपी आर्या, कैशर, प्रतिमा कुमारी, सुनीता, खुर्शीद, घनश्याम व सुरेंद्र ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल और सभी शिक्षकों का भी सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें