Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGanesh Visarjan Procession in Dumri with Devotional Songs and Dance

डुमरी में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित

डुमरी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। पूजा पंडालों में पहले पूजा के बाद, भक्तों ने डीजे साउंड पर नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा को रविन्द्र नगर और टांगरडीह ग्राम तक ले जाया। अंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 8 Sep 2024 05:41 PM
share Share

डुमरी। डुमरी प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाल कर तालाब और नदियों में किया गया। इसके पूर्व में पूजा पंडालों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत डीजे साउंड पर भक्ति,नागपुरी गीतों के साथ नाचते गाते हुए नवाडीह चौक, मुख्यालय परिसर होते हुए रविन्द्र नगर, टांगरडीह ग्राम तक गणेश प्रतिमा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान समिति के सदस्य एक-दूसरे को रंग गुला लगाते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारा लगा रहे थे। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों के भ्रमण के उपरांत टांगरडीह तालाब में भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्ति भाव से किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें