Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSuicide Attempt in Gadhwa Domestic Dispute Leads to Tragic Incident
फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा के करकोमा गांव में अशोक चौधरी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण अशोक ने यह कदम उठाया। घटना के बाद लोगों ने उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 16 May 2025 06:16 PM

गढ़वा। मेराल थानांतर्गत करकोमा गांव निवासी अशोक चौधरी ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी बात से आक्रोशित होकर अशोक ने अपने घर में फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतार गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।