तकनीक केवल ज्ञान नहीं बल्कि जीवन को सरल और सुलभ बनाने का माध्यम है: डॉ पंकज
फोटो संख्या एक: तकनीकी दिवस पर शामिल छात्र व अन्य बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय फरठिया परिसर में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में राष

गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय फरठिया परिसर में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में राष्ट्रीय युवा तकनीकी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ पंकज कुमार और स्थापना पदाधिकारी एसके ओझा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत कंप्यूटर साइंस विभाग के व्याख्याता सुयश राजवंश ने राष्ट्रीय युवा तकनीकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। संकायाध्यक्ष डॉ पंकज ने तकनीकी शिक्षा को महाभारत और रामायण जैसे पौराणिक संदर्भों से जोड़ते हुए छात्रों को यह समझाया कि तकनीक केवल ज्ञान नहीं बल्कि जीवन को सरल और सुलभ बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस क्षेत्र में अपनी समझ और जानकारी को निरंतर सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी।
मौके पर ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों को समस्याओं से घबराने के बजाय समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। मौके पर कला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी, आकाश, अनस नूरानी, अविनाश नाथ, सुरेंद्र व रंजन प्रजापति सहित अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह, आकाश कुमार, नीतू सिंह, सुमित कुमार आनंद, ऋतिक द्विवेदी, अनिमेष कुमार चौबे सहित सभी संकाय सदस्य व छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह और कुलपति प्रोफेसर डॉ. एमके सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।