Woman Raped in Chirkunda Neighbour Accused Police Investigation Underway चिरकुंडा में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWoman Raped in Chirkunda Neighbour Accused Police Investigation Underway

चिरकुंडा में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

चिरकुंडा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास एक 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी शेरू खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, और पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 2 March 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
चिरकुंडा में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

पंचेत, प्रतिनिधि‌। चिरकुंडा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पीछे रहने वाली एक अधेड़ महिला (50) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी शेरु खान के खिलाफ चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर चिरकुंडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार के दोपहर करीब दो बजे शेरू घर में घुस आया। उस वक्त घर पर महिला अकेली थी। वह गर्दन दबाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। घर से जाने के क्रम में आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। कहा कि लोक लाज की डर से पहले किसी को भी घटना नहीं बतायी। बाद में पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी और उचित न्याय की गुहार लगाई है। वहीं विभिन्न हिंदू व अन्य संगठन के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। छेड़खानी और फब्तियां कसने की इसकी आदत सी हो गई है। इससे पहले भी शेरु के खिलाफ थाने में छेड़खानी की शिकायत की गई थी लेकिन चिरकुंडा पुलिस ने इसे मुकम्मल संज्ञान में नहीं लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।