पति, सास व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
धनबाद में प्रीति कुमारी सिन्हा ने अपने पति सुभाष कुमार पांडेय और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने उसकी सैलरी का 30 से 35 लाख रुपए ऐंठ लिया और पैसे नहीं देने पर...

धनबाद। पुलिस लाइन सीएमपीएफ ऑफिस के पास रहने वाली प्रीति कुमारी सिन्हा ने अपने पति मागनो जमशेदपुर निवासी (मूल निवासी बक्सर डुमराव न्यू भोजपुर) सुभाष कुमार पांडेय, ससुर गिरींद्र कुमार पांडेय और सास सकुंतला देवी के खिलाफ धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रीति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी सैलरी का 30 से 35 लाख रुपए ऐंठ लिया। रुपए नहीं देने पर मारपीट की। दो पुत्री होने पर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक कंपनी में जॉब करती थीं। वहीं उनकी मुलाकात सुभाष से हुई थी।
दोनों की नौ मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से मानगो जमशेदपुर में शादी हुई थी। इससे पहले उन्होंने 25 जून 2018 को धनबाद विवाह पंजीकरण पदाधिकारी के समक्ष रजिस्टर मैरिज किया था। शादी के बाद पति 70 से 80 प्रतिशत सैलरी ले लेता था। छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता था। तलाक देने की भी धमकी देता था। सास-ससुर जब पुणे आते थे तो वे लोग भी पति को उकसाते थे। सात अगस्त 2024 को उन्होंने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। पुत्रियों को जन्म देने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।