उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में खेल महोत्सव का आयोजन
झरिया, वरीय संवाददाताझरिया, वरीय संवाददाता झरिया-2 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को 'खेल महोत्सव 'का आयोजन किया गया। गोली चम्मच

झरिया। झरिया-2 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को 'खेल महोत्सव 'का आयोजन किया गया। गोली चम्मच रेस, तीन पैर रेस, बोरा रेस, बिस्किट रेस एवं मेंढक रेस में बालिका वर्ग में प्रथम सुषमा कुमारी, पीहु-सुषमा, संगीता कुमारी, पीहु कुमारी महतो,अनोखी कुमारी तथा बालक वर्ग में प्रथम आदर्श, दीपक -प्रेमचंद, सूरज कुमार, प्रिंस मुर्मू ने प्राप्त किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है व तंदुरुस्त भी रहते हैं। विजेताओं को प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इस आयोजन को सफल बनाने में सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा, सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, समाज सेवक बलराम महतो, सुखदेव महतो, रमेश सोरेन, सिकंदर महतो, शांति देवी, सरोज देवी, मोनिका देवी, माला देवी, पारु देवी व संजना कुमारी ने महती भूमिका निभाई। मौके पर सुजाता, अर्चना, प्रीति, अर्चना, प्रेम महतो आकाश महतो, गोपाल, देवनंदन, सावित्री, जिगर , संतोष सहित दर्जनों ग्रामीण व छात्र -छात्रा उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।