Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादHindi Sahitya Vikas Parishad to Honor 100 Writers on 45th Foundation Day

एक सौ साहित्यकारों को मिलेगा हिन्दी सेवी सम्मान

धनबाद में 29 सितंबर को हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के 45वें स्थापना दिवस पर 100 साहित्यकारों को हिन्दी सेवक सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल का शो भी होगा। यह आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 Sep 2024 08:53 PM
share Share

धनबाद, मुख्य संवाददाता हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को ट्रस्ट के 45वें स्थापना दिवस पर झारखंड के 100 साहित्यकारों को हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राज्य एवं शहर के 11 समाजसेवियों को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल का शो होगा। यह कार्यक्रम शहर के गोल्फ ग्राउंड में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पलक हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हार्टसर्जरी करवाती है। इस कार्यक्रम से भी अर्जित राशि पलक हार्ट फाउंडेशन को देगी। प्रवेश पास के माध्यम से आमजन इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है। संजय आनंद व राकेश शर्मा ने कहा कि आगामी वर्षों में हिन्दी साहित्य विकास परिषद हिन्दी साहित्य के उत्तरोत्तर विकास के लिए भव्य साहित्य ग्रंथ कहानी संग्रह भाग दो का लोकार्पण करने जा रही है। इसका उद्देश्य साहित्य को जन-जन से जोड़ना है। परिषद बहुत जल्द साहित्य सदन की भी नींव रखने जा रही है। मौके पर रितेश गुटगुटिया, भरत नरूला, जयप्रकाश अग्रवाल, शिव बालक सिंह, अशोक चौरसिया मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें