Heavy Rain and Hail Disrupt Water Supply in Jharia and Puthki Areas जामाडोबा जल संयत्र में 24 घंटे तक नहीं रही बिजली, झरिया व पुटकी क्षेत्र की ठप रही जालापूर्ति, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHeavy Rain and Hail Disrupt Water Supply in Jharia and Puthki Areas

जामाडोबा जल संयत्र में 24 घंटे तक नहीं रही बिजली, झरिया व पुटकी क्षेत्र की ठप रही जालापूर्ति

जोड़ापोखर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र की बिजली चली गई थी। इसके कारण झरिया और पुटकी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई, जिससे 12 लाख लोग प्रभावित हुए। बिजली बहाल होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 16 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
जामाडोबा जल संयत्र में 24 घंटे तक नहीं रही बिजली, झरिया व पुटकी क्षेत्र की ठप रही जालापूर्ति

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टी व बारिश में जामाडोबा जल संयत्र की बिजली गायब हो गई थी। जिसके कारण मंगलवार को जल संयंत्र में जल भंडारण व सप्लाई नही हो सकी। झरिया विधान सभा क्षेत्र व पुटकी क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। 12 लाख की आबादी को पानी नही मिला। मंगलवार को दोपहर बाद बिजली बहाल होने पर जलभंडारण शुरू हुआ है। दे रात से जलमीनारों के लिए पानी भी छोड़ा गया है। बुधवार की सुबह से झरिया, जोड़ापोखर क्षेत्र के लोगों पानी मिल पाएगा। बताते है कि सोमवार को जल संयंत्र केंद्र को जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन से जाने वाला तार पर डिग्री कॉलेज के निकट पेड़ गिर जाने से टूट गया था। तार टूटने से 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे जल भण्डारण नहीं किया जा सका। झरिया एवम आस पास के क्षेत्रों में जला पूर्ति नहीं हो सकी है। हलांकि बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा मंगलवार को तार की मरम्मत कार्य दोपहर में पूरा कर लिया गया। झमाडा के जल कार्य अधिकारी व कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि संयंत्र केंद्र में बिजली बहाल कर दिया गया है। जल भंडारण कार्य 12 एवम 9 एमजीडी में शुरू कर दिया गया है। दे रात तक झरिया एवम आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।