Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad Introduces City s First Food Court with Online Shop Allotment

निगम के फूड कोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

धनबाद में बरटांड़ बस डिपो में पहला फूड कोर्ट बनाया गया है। नगर निगम ने दुकानों की ऑनलाइन बंदोबस्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए 30 स्टॉल्स होंगे, जहां विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 09:01 PM
share Share

धनबाद, प्रमुख संवाददाता बरटांड़ बस डिपो में बने शहर के पहले फूड कोर्ट में दुकानों की ऑनलाइन बंदोबस्ती होगी। नगर निगम ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन देना होगा। दुकानदारों को आवेदन के साथ यह बताना होगा कि आप किस चीज की दुकान यहां खोल रहे हैं। एक जगह पर सभी स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराने की योजना पर नगर निगम काम कर रहा है।

मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर नगर निगम ने बरटांड़ बस डिपो में फूड कोर्ट का निर्माण कराया है। इसमें 30 दुकानें बनाई गई। झारखंड की संस्कृति की तर्ज पर दुकानों को सजाया जाएगा। इसमें शहर के अलग-अलग खाने-पीने की चीजों की दुकानें खोली जाएंगी। इसमें लिट्टी चोखा, बिरयानी, इडली डोसा, चाट-गुपचुप की दुकानें होंगी। चार अक्तूबर तक दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इधर फूड कोर्ट का संचालन निजी कंपनी से कराने के लिए भी नगर निगम ने टेंडर निकाल दिया है। टेंडर लेने वाली एजेंसी यहां का मेंटेनेंस करेगी। साथ ही कंपनी यहां छोटे-छोटे इवेंट कराकर आने वाले लोगों का मनोरंजन भी करेगी। चार अक्तूबर तक इसका ऑनलाइन टेंडर डालने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें