Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादCourt Hearing in Mahendra Singh Murder Case Key Witness Testifies

महेंद्र हत्याकांड में माले कार्यकर्ता का बयान दर्ज

धनबाद में माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड में जेल में बंद नक्सली रमेश दा को अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने गवाह राजू मंडल को पेश किया, जिसने घटना का समर्थन किया लेकिन पहचानने से इनकार किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 11 Sep 2024 09:26 PM
share Share

धनबाद। माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हार्डकोर नक्सली रमेश दा उर्फ साकिम दा को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने कार्यकर्ता राजू मंडल को बतौर गवाह पेश किया। कोर्ट में अपने बयान में राजू ने घटना का समर्थन किया। गवाह ने किसी को पहचानने से इनकार किया। कोर्ट ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया। मालूम हो कि माले विधायक महेंद्र सिंह की छह फरवरी-2005 को बगोदर से सभा कर लौटते समय दुर्गीधवैया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें