Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादCongress Leaders Face Ritual Protest in Dhanbad Call for Removal

जिला व कार्यकारी जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए विक्षुब्ध कांग्रेसी ने किया हवन

धनबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को हटाने के लिए मनोज सिंह के नेतृत्व में हवन किया गया। मनोज का आरोप है कि दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस की छवि खराब हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 08:54 PM
share Share

धनबाद, विशेष संवाददाता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह तथा कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को पद से हटाने के लिए कांग्रेस नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में हवन कराया गया। मनोज अपने समर्थकों के साथ गांधी सेवा सदन पहुंचे। गांधीजी की प्रतिमा के सामने हवन कराने बैठे। हवन स्थल पर कांग्रेस का झंडा भी लगया गया था। हवन कराने के लिए ब्राह्मण को भी लेकर आए थे। ब्राह्मण ने मंत्रोच्चार के साथ हवन शुरू कराया। आहुति डाली गई। हवन स्थल पर दोनों नेताओं की फ्रेम की हुई तस्वीर भी रखी थी। तस्वीरों पर फूल की माला भी डाली गई थी। मनोज ने कहा कि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह तथा कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के कारण कांग्रेस बदनाम हो रही है। संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। मौके पर एस गोस्वामी, सुरेश कुमार राय, मनोज पंडित, छोटू कुमार, प्रीतम रवानी, अमन कुमार मौजूद थे।

मनोज कांग्रेस में नहीं हैं: बबलू दास

कांग्रेस के महासचिव बबलू दास ने कहा कि मनोज सिंह अब कांग्रेस में नहीं है। पांच माह पहले ही उन्हें अनुशासन हीनता के आरोप में कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निकाला गया है। पार्टी में वापस लिए जाने के लिए वे दबाव की राजनीति कर रहे हैं। उनकी संगठन में वापसी संभव नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें