Teacher Accused of Rape in Sarath Victim Files FIR After Threats महिला ने सहायक अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTeacher Accused of Rape in Sarath Victim Files FIR After Threats

महिला ने सहायक अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सारठ थाना क्षेत्र में एक महिला ने सहायक अध्यापक संजय राणा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे कई बार धमकाया और यज्ञ मेला के दौरान अकेले होने पर छेड़छाड़ की। पति को घटना की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 12 May 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
महिला ने सहायक अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सारठ,प्रतिनिधि। सारठ थाना अंतर्गत पथरडा ओपी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बा के सहायक अध्यापक संजय राणा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने जिक्र किया है कि उनका पति बाहर में मजदूरी करता है एवं पीड़िता अपने बच्चों व परिवार के साथ घर में रहती है। सहायक अध्यापक संजय राणा उसपर काफी दिनों से गलत नजर रखता था एवं अक्सर उसे गंदी गंदी बात करता था। इसपर विरोध जताते हुए महिला ने अपने पति को बताने की बात कही, जिसपर आरोपी द्वारा उसके पति व बच्चे को जान मारने की धमकी दी गई।

जिसके कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। बीते गुरुवार रात को घर के सभी सदस्य यज्ञ मेला देखने गए थे। उस दौरान पीड़िता अकेली घर में थी एवं शौच के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान आरोपी द्वारा उसे जबर्दस्ती पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है। वहीं हो हल्ला करने पर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए हाथ पैर बांध दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को देने पर उनके पति व बच्चों को मरवा देने एवं पीड़िता को गांव समाज में बेइज्जत करने की भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी एवं पति के घर आने के बाद घटना के तीन दिन बाद थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के साथ सारठ थाना कांड संख्या 43/2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।