Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरFour Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

देवघर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विकास तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दो बाइकों की टक्कर में सुधांशु कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 19 Sep 2024 07:50 PM
share Share

देवघर, प्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विकास तांती नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि बाइक से घर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मारकर फरार हो गया। उससे वह घायल हो गया। मोहनपुर थाना के हाई स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर में राजी धाबी गांव निवासी सुधांशु कुमार और दोस्त गोविंद दास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुधांशु ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहा था, उसी क्रम में सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक चालक को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है। वहीं बिहार के कटोरिया थाना के मनियां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर संजय दास नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि बाजार से पैदल घर जाने के क्रम में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें