Massive Preparations for Mahashivratri Procession in Chaibasa महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के बारात को लेकर तैयारी जोरों पर, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMassive Preparations for Mahashivratri Procession in Chaibasa

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के बारात को लेकर तैयारी जोरों पर

चाईबासा में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बारात के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बारात शिवा तालाब से सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जाएगी, जहां शिव मंदिर को सजाया गया है। बारात बुधवार को शाम 4 बजे निकलेगी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 25 Feb 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के बारात को लेकर तैयारी जोरों पर

चाईबासा। हर साल की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के निकलने वाले बारात को लेकर तैयारियां जोरों पर है। भगवान भोलेनाथ की बारात शिवा तालाब स्थित शिव मंदिर से निकालकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जाएगी। इस बारात को लेकर दोनों ही मंदिरों में पूरी तैयारी की जा रही है।।जहां पर शिव मंदिर को चारों तरफ से बिजली बत्ती से सजाया गया है इसके अलावा रोड तक आकर्षक विद्युत साज भी की गई है। बुधवार को भोलेनाथ की बारात शाम 4 बजे निकलेगी। भगवान भोलेनाथ भस्म चंदन त्रिपुंड आदि से सुशोभित होकर अपने गणो के साथ बारात लेकर निकलेंगे। जिसमें भूत प्रेत और सभी देवी देवता शामिल रहेंगे। उनकी बारात शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसारश्री श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भी बारात के स्वागत के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रात के स्वागत के लिए पुष्पमाला आदि को तैयार किया गया है और लगभग 5000 बारातियों के खिलाने की भी व्यवस्था की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।