Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाFatal Bus Accident in Chaibasa Claims Life of 50-Year-Old Sudeshwar Singh

बस की चपेट में आने से गढ़वा निवासी अधेड़ की मौत

चाईबासा में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय सुदेश्वर सिंह की मौत हो गई। वे अपने साले के साथ काम के लिए आए थे और बस स्टैंड के बाहर खड़े थे। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 08:29 PM
share Share

चाईबासा। बस की चपेट में आने से गढ़वा के भवनाथपुर निवासी 50 वर्षीय सुदेश्वर सिंह की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वे अपने साला विकास कुमार सिंह के साथ गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे चाईबासा आए थे। बस स्टैंड के बाहर खड़े थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बस धक्का मारते हुए निकल गई‌‌। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लगाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के साला विकास कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग रुंगटा माइंस में काम करने के लिए चाईबासा आए थे। बस उतर कर बस स्टैंड के बाहर खड़े थे। उसी समय एक बस तेज रफ्तार में आई और धक्का मारते हुए निकल गई। इससे वे बाल-बाल बच गए, लेकिनर जीजा गंभीर रूप से जख्मी है गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें