Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाBJP s Transformation Resolution Yatra in West Singhbhum from Sept 23 to Oct 2

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्नपूर्णा देवी का चाईबासा में कार्यक्रम 2 को

पश्चिमी सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 23 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगी। इसका समापन गांधी जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में चाईबासा में होगा। यात्रा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 16 Sep 2024 08:16 PM
share Share

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले मे भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 23 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक चलेगी। इसका समापन गांधी जयंती के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में चाईबासा में होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को चाईबासा में कार्यकर्ताओं की बैठक में दी। भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ से 50 कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कार्यक्रम में लाने को कहा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने की। बैठक में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत पश्चिम सिंहभूम के टोकलो मंडल से होगी और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से राज्य की वर्तमान भ्रष्ट सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के संकल्पों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। यात्रा की तैयारी के लिए विधानसभाओं में टीमों का गठन किया गया है, जो रोड शो और जनसभाओं का संचालन करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य झारखंड में सत्ता परिवर्तन कर जनहित में कार्यों को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई और जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जवाहरलाल बानरा, शशि सामड, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रवासी विधायक अखिल चंद्र नायक, राधाकांत महता, बुढ़ान मुर्मु, मालती गिलुवा, गीता बालमुचू, लालमुनी पूर्ति, दुर्गावती बोईपाई, बिपिन चंद्र लागुरी, प्रताप कटिहार, राकेश बबलू शर्मा, पवन शर्मा, चंद्रमोहन तिऊ, सतीश पुरी, दिनेश चंद्र नंदी, आलोक रंजन सिंह, किशोर डागा, हेमन्त केशरी, रामबाबू तिवारी, मनोज सिंह, राजकुमार सिंह, दुर्योधन प्रधान समेत कई लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें