Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोRenowned Gynecologist Dr KK Das Passes Away in Bokaro

पूर्व भारत के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ केके दास नहीं रहे

बोकारो के प्रसिद्ध गाईनोकोलॉजिस्ट डॉ केके दास का निधन गुरूवार को हो गया। उनका जन्म 1936 में हुआ था और वे बोकारो जनरल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के प्रमुख रहे। उन्होंने 1976 में सर्जी सेंटर की स्थापना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:57 PM
share Share

बोकारो, वरीय संवाददाता। देश के प्रख्यात गाईनोकोलॉजिस्ट डॉ केके दास का निधन बोकारो के कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास में गुरूवार को दोपहर में हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए बोकारो सहित आसपास के इलाकों में मौजूद चिकित्साजगत से जुड़े लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए नए प्रयोगों के आधार पर चिकित्सा क्षेत्र में कई आयाम जोड़नेवाले डॉ दास का जन्म 1936 में हुआ था। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद बोकारो जेनरल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में कई वर्षों तक हेड ऑफ डिपार्टमेंट रहे। इस दौरान उनके बेहतर चिकित्सा की चर्चा पूरे भारत में थी। इसके बाद उन्होंने 1976 में कॉपरेटिव कॉलोनी में सर्जी सेंटर नामक की क्लिनिक की स्थापना कर बोकारो व पूरे झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के मरीजों की सेवा की। फिलहाल उनके पुत्र डॉ कौशिक दास चिकित्सा के क्षेत्र में उनके चलाए अभियान को आगे बढ़ा रहे है। उनके किए गए प्रयोगों के आधार पर डॉ कौशिक दास झारखंड ही नहीं बल्कि पूर्वी भारत के सबसे बेहतर चिकित्सकों की श्रेणी में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है। शुक्रवार की सुबह उनका गरगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें