Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोParent Meeting Held at Government Middle School in Peterwar New Management Committee Formed

मध्य विद्यालय पेटरवार की अध्यक्ष बनी सुधा

पेटरवार के राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावकों की बैठक हुई, जिसमें मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने अध्यक्षता की। विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। नवगठित समिति में सुधा देवी, पिंटू कुमार, छाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:45 PM
share Share

पेटरवार, प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय पेटरवार में गुरुवार को अभिभावकों के साथ एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने की। विकास चंद्र मेहता के देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष सुधा देवी, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, संयोजिका छाया देवी और सदस्य के रूप में आनंदी देवी, आशा देवी, राखी देवी, लक्ष्मी देवी, सारिका देवी, पूजा देवी, राज मंगल प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, धर्मवीर प्रसाद, सचिव सह प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो, विज्ञान शिक्षिका गीता कुमारी, प्रधानमंत्री बाल संसद श्रुति कुमारी और मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें