बोकारो में समय पर होगा मानसून का प्रवेश, अभी तक धान बीज का नहीं हुआ आवंटन
बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में समय पर होगा मानसून का प्रवेश, अभी तक धान बीज का नहीं हुआ आवंटनबोकारो में समय पर होगा मानसून का प्रवेश, अभी तक धान बीज का

मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस बार समय पर मानसून प्रवेश करेगा। ऐसे में खेती से जुड़े दुकानदार व किसान अभी से तैयारियो में जुट गए हैं। लेकिन अभी तक बोकारो जिला के किसानों के लिए सरकारी बीज का आवंटन नहीं हो पाया है। विभाग अप्रैल में ही आपूर्ति के लिए प्रपोजल भेज दिए थे। लेकिन आवंटन नहीं होने की स्थिति में विभाग कुछ कहने से बच रहा है। जिला कृषि विभाग का कहना है कि समय से पूर्व किसानों को बीज उपलब्ध करा दी जाएगी। जबकि धरातल पर कुछ और ही दिख रहा है। बीज के पैक्स व बिक्री केंद्र में पहुंचने के बाद ही किसानों के बीच विरतण किया जा सकेगा।
इसके बाद ही किसान धान की रोपाई कर सकेंगे। बता दें कि गत वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष खरीफ फसल के लिए अच्छादन के क्षेत्र में बढ़ोतरी भी की गई है। 16000 क्विंटल धान बीज की आवश्यकता बोकारो जिले के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से इस वर्ष धान के लिए 16000 क्विंटल बीज की आवश्यकता बताई गई है। जिसमें सबसे अधिक ललाट 5500 व आईआर 64 के बीज 3500 क्विंटल शामिल है। 350 क्विंटल हैब्रीड धान बीज की मांग की गई है। वहीं अरहर 900 क्विंटल, उड़द 300 क्विंटल, कुल्थी बीज के लिए 400 क्विंटल की आश्यकता बताई गई है। जिले भर में 33 हजार हेक्टेयर में धान अच्छादन किया जाता है। वहीं मक्का के अच्छादन का लक्ष्य 9620 हेक्टेयर, तिलहन का लक्ष्य 1240, दलहन 19100 हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य है। चास प्रखंड में 7592, चंदनकियारी 5228, जरीडीह 2468, कसमार 2203, पेटरवार 3262, गोमिया 4964, बेरमो 641, नावाडीह 3387 व चंद्रपुरा में धान अच्छादन का लक्ष्य 3255 हेक्टेयर में रखा गया है। वहीं दलहन के लिए चास प्रखंड में 4386, चंदनकियारी 3027, जरीडीह 1426, कसमार 1275, पेटरवार 1888, गोमिया 2896, बेरमो 358, नावाडीह 1960 व चंद्रपुरा में अच्छादन का लक्ष्य 1884 हेक्टेयर में रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।