Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोMohammad Hakim from Bokaro Appointed Coach for Indian Team in 10th Asian Youth Handball Championship Men in Iran

बोकारो के मो. हकीम बने एशियन यूथ हैंडबॉल में भारतीय टीम के कोच 

चित्र परिचय:17: भारतीय टीम के हैंडबॉल कोच मो: हकीम।बोकारो के मो. हकीम बने एशियन यूथ हैंडबॉल में भारतीय टीम के कोच बोकारो के मो. हकीम बने एशियन यूथ हैं

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 Aug 2024 06:47 PM
share Share

10वीं एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) का आयोजन सेराज (ईरान) में 3 से 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली भारतीय टीम के कोच के पद पर बोकारो के मो. हकीम नियुक्त किए गए हैं। इसकी जानकारी झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव सह हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य इमरान मसूद खान ने दी। उन्होंने बताया कि मो. हकीम वर्तमान में सीआईएसएफ में एस आई के पद पर कार्यरत हैं। भारतीय टीम 1 सितंबर (रविवार) को दिल्ली से सेराज (ईरान) के लिए रवाना होगी। हकीम के चयन पर बोकारो सहित झारखंड के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। हकीम को बधाई देने वालों में बोकारो जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राम लखन मिस्त्री, सचिव आई अहमद , उपसचिव राजेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष टी सी घोषाल , प्रदीप उपाध्याय , ज्योति कुमार रावत, मुकेश कुमार , संजीव कुमार , गणेश वेंकटेश, विकास कुमार सोनी, यश कुमार,जुगनू शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें