Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro Thermal Rising Theft Incidents Create Fear Among Residents

दूसरे पेज की लीड: जारंगडीह के मनसा नगर में दो बंद आवास में चोरी

चोरी की पहली घटना में महिला अपने रिश्तेदार के यहां खेतको गई थी जबकि दूसरी घटना में गृहस्वामी काम करने बाहर गए हुए थे

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 30 Aug 2024 07:10 PM
share Share

कथारा, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मनसा नगर कॉलोनी में बीते गुरुवार की रात दो बंद क्वार्टर में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। चोरों के द्वारा नगद सहित जेवरात चोरी कर लिए जाने की बात बतायी गई है। चोरों का पता नहीं चल सका है। आवास संख्या टीएच 24 में रहने वाली नूरजहां खातून ने बताया कि वह गुरुवार की रात में पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको पंचायत अपने रिश्तेदार के घर गई थी। उसी समय चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कहा कि चोरों को लेकर भय बढ़ गया है। अब क्वार्टर बंद कर एक पहर भी कहीं बाहर जाना सुरक्षित नहीं रह गया है।

वहीं आवास संख्या 29 के गृहस्वामी नारायण महतो ने बताया कि वे काम करने बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय बोकारो थर्मल थाना को मौखिक रूप से दी गई। कितनी की चोरी की गई, इसका सही पता नहीं चल पाया है।

मालूम हो कि इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी है। खासकर बंद आवासों को चोर खूब निशाना बना रहे हैं। जरा भी मौका मिलने पर चोर चोरी करने से नहीं चूकते। वहीं अब आवास बंद कर कहीं बाहर जाना सुरक्षित नहीं रह गया है।

चोरी की घटनाओं से परेशानी महिलाएं पहुंची बेरमो थाना

फुसरो, प्रतिनिधि।

चोरी की घटनाओं से भयभीत व चिंतित बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी की महिलाएं व अन्य शुक्रवार की शाम को बेरमो थाना पहुंची। महिलाओं में सुशीला देवी, गीता देवी, नमिता देवी, पिंकी सिंह, सविता देवी, रेणू देवी, संयुक्ता देवी, आशा देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी, रूक्मिणी देवी, गीता देवी, मंजू देवी व आशा देवी के अलावा पुरुषों में कृष्ण कुमार, टिंकू तिवारी, सुशान्त राईका आदि पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि बीते 15 दिनों के अंदर चोरों के द्वारा जेवर, नगदी व अन्य सामान की चोरी की गई। अभी तक ये चोर पकड़ में नहीं आए हैं। ऐसे में चिंता व भय और बढ़ गया है। कहा कि यह कॉलोनी बेरमो थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है। कहा कि परिवार के लोग दहशत में है। महिलाओं ने चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए चोरों को पकड़ने तथा आगे के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें