Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारो19-Year-Old Newlywed Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Bokaro Thermal

बोकारो थर्मल में घर में मृत मिली नवविवाहिता

बोकारो थर्मल के गोविंदपुर बी पंचायत स्थित निशनहाट खटाल कॉलोनी में 19 वर्षीय नवविवाहिता रम्भा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। उस समय महिला अकेली थी। पुलिस को अब तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 13 Aug 2024 07:40 PM
share Share

बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल के गोविंदपुर बी पंचायत स्थित निशनहाट खटाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता रम्भा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। अपने घर के कमरे में शव मिला। मृतका का पति सुरेन्द्र यादव टाटा में काम करता है। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। उस वक्त महिला अपने कमरे में अकेली थी जबकि सास ससुर दूसरे कमरे में थे। घटना की सूचना उस समय तक बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को नहीं थी। मृतका का माया बिहार के झाझा गांव बताया गया है। मायके से लोग पहुंचने वाले थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें