Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Shocking Kristina Joksimovic Former Miss Switzerland finalist husband chopped body parts pureed using hand blender

ब्यूटी क्वीन पत्नी को टुकड़ों में काटा, ब्लेंडर में डालकर पीस डाला; पति का खौफनाक कारनामा

स्विट्जरलैंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पूर्व मॉडल और मिस स्विट्जरलैंड की फाइनलिस्ट रह चुकी क्रिस्टीना जॉक्सीमोविक का उसके पति ने बेहरमी से कत्ल कर डाला। हत्या को छिपाने के लिए उसने तेज धार चाकू और झाड़ काटने वाली कैंची से क्रिस्टीना के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, बर्नFri, 13 Sep 2024 08:14 AM
share Share

स्विट्जरलैंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पूर्व मॉडल और मिस स्विट्जरलैंड की फाइनलिस्ट रह चुकी क्रिस्टीना जॉक्सीमोविक का उसके पति ने बेहरमी से कत्ल कर डाला। हत्या को छिपाने के लिए उसने तेज धार चाकू और झाड़ काटने वाली कैंची से क्रिस्टीना के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इतना ही नहीं, उसे ब्लेंडर का इस्तेमाल करके पत्नी के कुछ अंगों को बिल्कुल महीन कर डाला। इसके साथ ही शरीर के इन टुकड़ों को गलाने के लिए केमिकल सॉल्यूशन का भी इस्तेमाल किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस व्यक्ति का नाम थॉमस है। क्रिस्टीना पहले मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड बनी थीं। 2007 में वह मिस स्विट्जरलैंड के फाइनल में पहुंची थीं।

क्रिस्टीना पूर्व में एक मॉडल रह चुकी थी। बाद में उसने खुद को कैटवॉक कोच के रूप में स्थापित कर लिया था। क्रिस्टीना की लाश इस साल की 13 फरवरी को स्विट्जरलैंड स्थित बेसल बिनिंगेन में मिली थी। बेसेल पुलिस ने 41 साल के थॉमस को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने हत्या की बात स्वीकार कर ली थी। 

साल 2007 में एक स्विस पत्रिका ने क्रिस्टीना को मिस स्विट्जरलैंड के 16 प्रतियोगियों में से एक बताया था। इसके मुताबिक क्रिस्टीना ने खुद को डाउन टू अर्थ बताया था। अपनी रुचियों में वॉलबॉल खेलना, पढ़ना और सच्चे फैक्ट्स पर आधारित फिल्में देखना बताया था। क्रिस्टिना को डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखना भी पसंद था। उसने अपने हाथों को शरीर का सबसे सुंदर अंग बताया था।

थॉमस ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे मृत हालत में मिली थी। इसके बाद घबराहट में उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। लेकिन बाद में मार्च में आत्मरक्षा का हवाला देते हुए उसे मारने की बात स्वीकार कर ली। थॉमस ने दावा किया था कि क्रिस्टीना ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया था। 

हालांकि, डॉक्टरों को इसका कोई सबूत नहीं मिला। डॉक्टरों ने क्रिस्टीना की मौत की वजह गला दबाना बताया गया था। स्विट्जरलैंड की संघीय अदालत ने बुधवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत के मुताबिक जांच में पता चला है कि थॉमस को मानसिक बीमारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें