होली के रंग में रंगे सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- 'ये साक्षात सिद्धू ..'
- सिद्धू की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके निधन की खबर ने पूरे देश में मानों तहलका मच गया था। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि उनका चहेता सिंगर अब इस दुनिया से चला गया।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा ही अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। सिद्धू की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके निधन की खबर ने पूरे देश में मानों तहलका मच गया था। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि उनका चहेता सिंगर अब इस दुनिया से चला गया। ये सदमा जहां उनके फैंस के लिए काफी तगड़ा था तो उनका परिवार भी बुरी तरह से टूट चुका था। सिद्धू के जाने के बाद पिछले साल उनकी मां ने सरोगेसी के जरिए उनके भाई को जन्म दिया। सिद्धू के भाई शुभदीप की कई वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इसी बीच अब शुभदीप की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
होली के रंग में रंगे नजर आए शुभदीप
सिद्धू मूसेवाला के भाई शुभदीप की ये तस्वीरें होली के अवसर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शुभदीप के गालों पर रंग लगा है। उसने सफेद रंग का पठानी सूट पहना है और नील रंग की पगड़ी पहनी है। इस लुक में शुभदीप काफी क्यूट लग रहे हैं।
लोगों ने लुटाया प्यार
शुभदीप की इन तस्वीरों पर फैंस भर भरकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस पर लगातार यूजर्स कमेंट कर शुभदीप के लुक पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शुभदीप की तस्वीरें ऐसे पोस्ट मत कीजिए। उसे लाइमलाइट से दूर रखें।' एक दूसरा लिखता है, 'भाई ये साक्षात सिद्धू मूस वाला लग रहा है यार।' एक ने लिखा, 'जूनियर सिद्धू मूसाला वापस आ गया है।' ऐसे कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।