सानिया मिर्जा के बेटे को फराह खान करेंगी लॉन्च? बताया कितना साइनिंग अमाउंट दिया
- सानिया मिर्जा का बेटा इजहान अभी 7 साल का है। वह जब पैदा हुआ तब ही फराह खान उसे साइनिंग अमाउंट दे चुकी हैं। फराह खान के कुकिंग व्लॉग में आईं सानिया मिर्जा ने पुराना किस्सा बताया।

कोरियोग्राफर फराह खान इंट्रेस्टिंग कुकिंग व्लॉग्स बनाती हैं। वह किसी सिलेब को घर बुलाती या उनके घर जाती हैं। वहां खाना पकाने के साथ मजेदार बातचीत भी होती है। इस बार फराह की मेहमान बनीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा। वह फराह के घर अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ पहुंची थीं। साथ में उनकी बहन अनम भी थीं। सानिया ने इस दौरान मजेदार सीक्रेट खोला। उन्होंने बताया कि फराह खान उनके बेटे को लॉन्च करेंगी और साइनिंग अमाउंट भी दे चुकी हैं।
फराह ने किया इजहान को साइन
फराह खान और सानिया मिर्जा के बीच अच्छी दोस्ती है। फराह के कुकिंग व्लॉग में इस बार सानिया मिर्जा आई थीं। सानिया ने बताया कि उन्होंने यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि फराह उनके बेटे को फिल्म के लिए साइन कर चुकी हैं। सानिया ने बताया कि जब उनका बेटा हुआ था तो फराह मिलने आई थीं। तब ही उन्होंने इजहान को फिल्म के लिए साइन किया था। सानिया बताती हैं, 'चब वह आईं, उन्होंने 10 का नोट देकर कहा कि मैं तुम्हें लॉन्च करूंगी, ये रहा साइनिंग अमाउंट।'
फराह ने खिलाई ये डिश
फराह ने सानिया को टोका और बोलीं, 100 रुपये तो बोल दे। सानिया बोलीं कि 10 रुपये थे और वह झूठ नहीं बोलेंगी। फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ मिलकर चिकन 65 डिश बनाई थी। उन्होंने बताया कि यह डिश उन्होंने सानिया मिर्जा से ही सीखी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।