नोरा फतेही के मौत की उड़ी अफवाह, क्या है बंजी जम्पिंग वाले वायरल वीडियो का सच?
- बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही बंजी जम्पिंग करने गई थीं और दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। ये वीडियो नकली है और इसमें दिख रही लड़की नोरा नहीं हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की सोशल मीडिया पर कई बार नकली तस्वीरें और वीडियो गलत दावे के साथ वायरल होने लगती हैं। अब इसका शिकार नोरा फतेही बनी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही के साथ बंजी जम्पिंग के दौरान हादसा हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। नोरा फतेही के नाम से वायरल हो रहा ये वीडियो गलत है। वीडियो में जो लड़की दिखाई जा रही है वो नोरा फतेही नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये वीडियो काफी पुराना है और इस वीडियो में किया जा रहा पूरी तरह गलत है।
वायरल हो रहा नोरा का फेक वीडियो
mystic.sufiyan नाम के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में किसी को बंजी जम्पिंग करते देखा जा रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही की इस हादसे में मौत हो गई है। बता दें, ये वीडियो पुराना है और इस वीडियो में किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रही लड़की नोरा फतेही नहीं हैं।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने कमेंट किया है। वीडियो देखकर बहुत से यूजर्स इस फेक न्यूज पर भड़के हुए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा आप इस तरह फेक न्यूज क्यों फैला रहे हैं। वहीं, बहुत से यूजर्स ने इस रील को रिपोर्ट करने की मांग की है।
नोरा ने 22 घंटे पहले अपलोड की ये स्टोरी
बता दें, नोरा फतेही पूरी तरह से ठीक हैं। 22 घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने उनके गाने स्नेक को मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए गाने को प्रमोट किया है। स्नेक को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। नोरा फतेही के स्नेक को यूट्यूब पर 87 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, नोरा ने अभी तक अपने बारे में वायरल हो रही इस फेक न्यूज के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।