चेहरा छिपाए दिल्ली में कबीर संग नजर आईं कृति सैनन, फैंस बोले- शुरू हो गईं शादी की तैयारियां?
- कृति सैनन बीते काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को जब फिर एक बार बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ दिल्ली में देखा गया तो लोग उनका लुक देखकर कनफ्यूज नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन और लंदन के नामचीन बिजनेसमैन कबीर बहिया के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। कपल को कई बार अलग-अलग जगहों पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन इस बार दोनों को जब दिल्ली में एक साथ देखा तो फैंस को लगा मामला सीरियस है। कोई उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बात कह रहा है तो किसी को लग रहा है कि कृति और कबीर के एकसाथ दिल्ली आने की क्या वजह हो सकती है?
दिल्ली में साथ नजर आए कबीर और कृति
कबीर बहिया और कृति सैनन को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्ट्रेस ने सिर पर कैप लगाकर काला चश्मा लगाया और फिर चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था। खुद को मीडिया की नजर से बचाने की लाख कोशिशों के बावजूद कृति सैनन को व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम में दूर से ही पहचाना जा सकता था। वहीं कबीर ने ब्लैट आउटफिट लिया था और दोनों के लुक्स आपस में इतने कूल लग रहे थे कि कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया कि दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।
फैमिली मीटिंग के लिए पहुंचा है कपल?
रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर और कृति साथ में दिल्ली एक दूसरे की फैमिली से मिलने पहुंचे हैं। इस बात की वजह से दोनों की शादी की खबरों को और बल मिला है। बॉलीवुड गॉसिप्स की मानें तो कृति सैनन और कबीर बहिया इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है और ना ही दोनों ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए कोई ऐसा हिंट दिया है। बीते दिनों दोनों को बेंगलुरू में साथ स्पॉट किया गया था।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे कृति-कबीर?
वर्क फ्रंट की बात करें तो कबीर बहिया का फोकस ज्यादातर अपने काम पर रहता है और वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। उधर कृति सैनन की पिछली फिल्म 'दो पत्ती' थी जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कृति सैनन ने इस फिल्म के जरिए अपना प्रोडक्शन डेब्यू किया। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कृति सैनन जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म में धनुष भी उनके साथ होंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।