नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी का रोल करेगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस? अजय देवगन से कर चुकीं रोमांस
रणबीर कपूर स्टारर रामायण की कास्ट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कौन किसका रोल निभाएगा इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ। अब मंदोदरी के रोल से जुड़ा अपडेट सामने आया है।

नितेश तिवारी की रामायण का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कौन किसका रोल निभाएगा इसको लेकर भी उत्सुकता है। मेकर्स धीरे-धीरे पत्ते खोल रहे हैं और कुछ जानकारी सेट्स से भी लीक हो रही है। अब रीसेंट अपडेट रावण की पत्नी मंदोदरी पर है। बताया जा रहा है काजल अग्रवाल इस फिल्म में मंदोदरी के किरदार में होंगी। हालांकि ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि केजीएफ फेम यश रावण का रोल निभा रहे हैं।
लंका वाला पार्ट हो रहा शूट
रामायण में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं, यह बात तो हर कोई जानता है। बाकी के कैरेक्टर्स के भी नाम धीरे-धीरे खुल रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने मंदोदरी के रोल के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया है, 'काजल ने बीते हफ्ते लुक टेस्ट दिया था और वह यश के अपोजिट मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग शुरू की है। मेकर्स इस वक्त रावण की लंका का पार्ट शूट कर रहे हैं।'
ये हो सकती है कास्ट
रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सनी देओल इसमें हनुमान का रोल निभा रहे हैं। सई पल्लवी सीता बनेंगी। कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता का नाम आ रहा है, शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में होंगी। लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और शूर्पणखा के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह का नाम आ रहा है। रामायण का पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।