Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBhojpuri Actor BJP MP Manoj Tiwari Angry on wrestler Vinesh Phogat disqualification from the Olympics

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर फूटा गुस्सा इस एक्टर का गुस्सा, बोले- भारत के खिलाफ…

  • भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर भड़क गए हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 Aug 2024 10:18 AM
share Share

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद अभिनेता भड़क गए। दरअसल, विनेश 50 किलो की कैटेगरी में खेल रही थीं। सेमी फिनाले जीतने के बाद अब वह फिनाले की तैयारी कर रही थीं और तभी उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकल गया। ऐसे में उन्हें आज सुबह अयोग्य घोषित कर दिया गया। जब विनेश के अयोग्य घोषित होने की खबर सामने आई तब भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि इस पूरी घटना को समझने और जानने के बाद ऐसा लग रहा है कि किसी ने भारत के खिलाफ साजिश की है। 

क्या बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, “हम बहुत उदास हैं। हमें गुस्से भी आ रहा है। ऐसा भी लग रहा है कि कहीं भारत के खिलाफ किसी ने कोई साजिश तो नहीं की। विनेश फोगाट जिस तरह से खेल रही थीं, उनसे हमें गोल्ड मेडल की उम्मीद बहुत ज्यादा थी। राहत की बात ये है कि प्रधानमंत्री जी ने इस बात का संज्ञान लिया है। उनका ट्वीट आया है।अब हर चीज की जांच होगी।”

हुमा कुरैशी ने पूछा सवाल

वहीं हुमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘प्लीज मुझे बताएं कि क्या कुछ किया जा सकता है। उन्हें फाइनल्स लड़ने देना होगा।’ बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “यह बहुत अफसोस की बात है। वह हमारे लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली थीं। अभी भी अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें उनका सिल्वर मैडल जरूर दिया जाएगा।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें