मलाइका से ब्रेकअप के 1 साल बाद अर्जुन कपूर से शादी पर हुआ सवाल, एक्टर बोले- मेरी बीवी...
- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की। आइए जानते हैं क्या बोले अर्जुन कपूर।

बलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म से जुड़ी बातें की। साथ ही, उन्होंने अपनी शादी के प्लान के सवाल पर भी जवाब दिया। अर्जुन कपूर से जब सवाल हुआ तो उन्होंने कहा आज फिल्म के बारे में हैं और मैं फिल्म के बारे में बात करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि जब सही वक्त होगा तब वो सबको बता देंगे।
शादी के प्लान पर हुआ सवाल तो क्या बोले अर्जुन कपूर?
अर्जुन कपूर से सवाल किया कि फिल्म में आपकी एक्स वाइफ हैं, करेंट वाइफ हैं तो आप रियल लाइफ में शादी कब कर रहे हैं? सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा, "जब होगी तब आपको बता दूंगा। आज तो फिल्म की चर्चा और फिल्म के जश्न का मौका है। मुझे लगता है कि मैनें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ज्यादा चर्चा और बातें होने दी हैं जब मैं कंफर्टेबल था, और जब वक्त सही होगा, मुझे कोई झिझक नहीं होगी। आप सब जानते हैं कि मैं कैसा इंसान हूं तो अभी मुझे अभी मेरे हस्बैंड की बीवी का जश्न मनाने दीजिए, फिर जब मेरी बीवी का वक्त आएगा तो उसके बारे में बता दूंगा।"
मलाइका अरोड़ा के साथ पिछले साल हुआ ब्रेकअप
अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल उनका ब्रेकअप हुआ है। साल 2018 में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू किया था। उनका ये रिश्ता साल 2024 में खत्म हो गया। वहीं, अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाते देखा गया था। अब वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।
मेरे हस्बैंड की बीवी कब होगी रिलीज?
अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की बात करें तो इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुलप्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, आदित्य सील, अनीता राज, शक्ति कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को मुदस्सर अजीज़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 फरवीर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।