Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka sharma and Priyanka chopra would go to gym after shooting at 4 am akshay kumar sleeps by 9 pm

सुबह 4 बजे भी शूट खत्म हो तो सोने नहीं जातीं प्रियंका-अनुष्का, मनोज पाहवा ने बताया बड़ी फिल्मों का सच

  • एक्टर मनोज पाहवा का मानना है कि बड़ी फिल्मों में काम करना आसान नहीं। उन्होंने बताया कि अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस किस तरह का अनुशासन अपनाती हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 07:09 AM
share Share

अक्षय कुमार अपने डिसिप्लिन के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर मनोज पाहवा ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी फीमेल एक्ट्रेसस की लाइफस्टाइल कैसी होती है। उन्होंने बताया कि जब अक्षय के साथ सिंह इज किंग का शूट कर रहे थे तो बाकी सब लोग पार्टी करते थे लेकिन अक्षय कुमार जल्दी खाना खाकर सो जाते थे। सुबह उठकर वर्कआउट करते थे। वहीं अनुष्का, प्रियंका पूरी रात काम करने के बाद सोती नहीं बल्कि जिम जाती थीं।

आसान नहीं है बड़ी फिल्मों में काम

मनोज पाहवा ने हिंदी रश से बातचीत में बताया कि प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा अपनी लाइफ में कितनी अनुशासित हैं। वह बोले, 'प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी फीमेल एक्ट्रेसस की डायट बहुत प्रतिबंधित होती है। सुबह 4 या 5 बजे शूटिंग खत्म करके हम लोग सोने चले जाते थे लेकिन वे लोग सीधे जिम जाकर 2 घंटे वर्कआउट करतीं फिर सोती थीं। वे लोग वाकई बहुत मेहनत करते हैं। बड़ी फिल्मों में काम करके मैंने यही सीखा कि जितना आसान दिखता है उतना है नहीं।'

7:45 पर रेडी हो जाता था खाना

अक्षय कुमार के बारे में मनोज पाहवा बोले, 'अक्षय भी वैसे ही हैं। सिंह इज किंग की शूटिंग के वक्त हम 1 महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। पैकअप के बाद हम लोग लगभग हर दिन पार्टी करते थेत। हम शाम को 6 बजे काम खत्म करते और 7 बजे होटल के रूम में पार्टी करने के लिए एक कमरे में इकट्ठे हो जाते थे। अक्षय हमारे साथ होते लेकिन वह ड्रिंक नहीं करते तो ठीक 7:45 पर उनके ट्रेनर आ जाते और बोलते कि खाना तैयार है। वह खाते हुए हम लोगों से बोलते, 'तुम लोगों के मजे हैं।' 8:30 पर वह सोने चले जाते और 9 बजे सो जाते। इसके बाद 4 बजे उठकर उसी ट्रेनर के साथ 2-3 घंटे वर्कआउट करते इसके बाद काम शुरू करते थे।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें