Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Actor Yash Kumar Upcoming Movie Kurukshetra First Look Out He Look Like South Actor

भोजपुरी फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का फर्स्ट लुक आउट , लुंगी पहने साउथ लुक नजर आए यश कुमार

यश कुमार एंटरटेनमेंट व निधि मिश्रा निर्मित फिल्म 'कुरुक्षेत्र' के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म में नाम के अनुसार ही एक कम्प्लीट एक्शन का डोज लेकर आने वाली है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 30 Oct 2023 07:12 PM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का फर्स्ट लुक आउट , लुंगी पहने साउथ लुक नजर आए यश कुमार

भोजपुरी स्क्रीन के यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार को फैंस काफी पसंद करते हैं। यश की फिल्में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। यश भोजपुरी सिनेमा के हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। फिल्मों के अलावा यश सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। इन दिनों यश कुमार अपनी अपकमिंग मूवी 'कुरुक्षेत्र' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में अब एक्टर की 'कुरुक्षेत्र' से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। आज यानी सोमवार को यश की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। एक्टर का लुक देख आपको साउथ के स्टार्स की याद आ जाएगी।

लुंगी पहने साउथ लुक नजर आए यश
यश कुमार एंटरटेनमेंट व निधि मिश्रा निर्मित फिल्म 'कुरुक्षेत्र' के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म में नाम के अनुसार ही एक कम्प्लीट एक्शन का डोज लेकर आने वाली है। यश कुमार स्टारर इस फिल्म में एक बार फिर से रक्षा गुप्ता लीड रोल में होंगी, जिनके साथ उनकी जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। फिल्म 'कुरुक्षेत्र' से यश कुमार ने का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। लुक की बात करें तो इसमें यश सफेद रंग के कुर्ते के साथ सफेद लुंगी पहने दिख रहे हैं। इस लुंगी को एक तरफ से पकड़े हुए यश चलते हुए के एक्शन में दिख रहे हैं। इस दौरान वह आंखों में काला चश्मा लगाया गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में बंदूक भी देखी जा सकती है। इस लुक में वह किसी साउथ एक्टर से कम नहीं दिख रहे हैं। 

फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के साथ प्राची सिंह, सोनल त्रिवेदी, सृष्टि मिश्रा, सुशील सिंह, देव सिंह, रेयांश सिंघानिया, सुबोध सेठ, बालेश्वर सिंह,  राधे मिश्रा, धनंजय सिंह, विलास, योगांत पांडेय और यादरेंद्र यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार धरम हिन्दुस्तानी और शेखर मधुर हैं। संगीत साजन मिश्रा का है।