Riyan Parag old tweet goes viral After he Hits consecutive sixes RR Captain fulfills his Prophecy IPL 2025 KKR vs RR लगातार मारूंगा छक्के... रियान पराग ने जो कहा, कर दिखाया; पुराना ट्वीट आग की तरह वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Riyan Parag old tweet goes viral After he Hits consecutive sixes RR Captain fulfills his Prophecy IPL 2025 KKR vs RR

लगातार मारूंगा छक्के... रियान पराग ने जो कहा, कर दिखाया; पुराना ट्वीट आग की तरह वायरल

Riyan Parag Tweet: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों में छह छक्के मारे। इसके साथ ही उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
लगातार मारूंगा छक्के... रियान पराग ने जो कहा, कर दिखाया; पुराना ट्वीट आग की तरह वायरल

Riyan Parag Tweet: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों में छह छक्के मारे। इसके साथ ही उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रियान पराग ने लिखा है कि मुझे अंदर से आवाज आ रही है कि मैं आईपीएल में कभी न कभी लगातार छक्के मारूंगा। भले ही कुछ सीजन के बाद ही सही, लेकिन आखिर रियान पराग की बात सही साबित हो ही गई। रियान ने चार ही नहीं, बल्कि छह छक्के मारे। रियान पराग ने मोइन अली की गेंदों पर पांच और वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर एक छक्का लगाया। इस तरह उन्होंने आईपीएल में एक यूनीक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कब का है ट्वीट
रियान पराग का यह ट्वीट साल 2023 का है। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने 14 अप्रैल 2023 को लिखा कि मुझे अंदर से आवाज आ रही है। मैं इस आईपीएल के किसी न किसी मैच में एक ओवर में चार छक्के मारूंगा। हालांकि आईपीएल 2023 में रियान ऐसा कर नहीं पाए। इस सीजन में रियान पराग का बल्ला पूरे सीजन में रूठा रहा। उन्होंने आईपीएल की आठ पारियों में 13 की औसत और 118.18 के साधारण से स्ट्राइक रेट से मात्र 78 रन बनाए। लेकिन ठीक अगले ही सीजन यानी आईपीएल 2024 में रियान पराग ने जबर्दस्त फॉर्म दिखाई। 2024 में उन्होंने 16 मैचों में 573 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 52.09 और स्ट्राइक रेट 149.21 रहा। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पराग का चयन भारतीय टीम में भी हुआ था।

ये भी पढ़ें:रियान पराग का रौद्र रूप, छह गेंद पर लगाए छह छक्के; कैसे किया गजब कारनामा
ये भी पढ़ें:इनके नाम IPL की सबसे तेज फिफ्टी , रोमारियो शेफर्ड भी शामिल; लिस्ट में एक पेसर भी


ऐसे जड़े छह गेंद पर छह छक्के
केकेआर के 206 रनों के जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम आठ ओवर में 71 रन पर पांच विकेट गंवा कर मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन कप्तान पराग ने 45 गेंदों में आठ छक्कों और छह चौकों की मदद से अपनी पारी में टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। पराग ने लगातार छह छक्के मारे। अरोड़ा के खिलाफ 12वें ओवर में लगातार दो चौके जड़ने के बाद मोईन के खिलाफ लगातार पांच छक्का लगाने के दौरान 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में चक्रवर्ती के खिलाफ रिवर्स स्वीप पर अपनी पारी का लगातार छठा छक्का लगाया। हालांकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के गेंदबाजी में चतुराई से परिवर्तनों ने यह सुनिश्चित किया कि पराग अपना पहला शतक पूरा न कर सकें।