Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CSE 2023 Marksheet : ias upsc cse marks released check upsc toppers aditya srivastava animesh mark sheet

UPSC CSE 2023 Marksheet : यूपीएससी अभ्यर्थियों की मार्कशीट जारी, यहां देखें टॉपरों के मार्क्स

UPSC CSE 2023 Marksheet : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों की मार्कशीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीFri, 19 April 2024 09:50 AM
share Share

UPSC CSE 2023 Marksheet : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों की मार्कशीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीएससी ने सफल घोषित किए गए 1016 अभ्यर्थियों के मेन्स, इंटरव्यू व कुल मार्क्स भी जारी किए हैं। इस लिस्ट के मुताबिक यूपीएससी सीएसई 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के मेन्स में 899 और इंटरव्यू में 200 मार्क्स रहे। उनके कुल मार्क्स 1099 रहे। इसके बाद दूसरे स्थान पर 1067 अंकों ( मेन्स में 892 और इंटरव्यू में 175) अंकों के साथ अनिमेष प्रधान रहे। तीसरे स्थान पर रहीं डोनुरू अनन्या रेड्डी को कुल 1065 अंक मिले। डोनुरू अनन्या रेड्डी को मेन्स में 875 और इंटरव्यू में 190 अंक मिले। 

रैंक, रोल नंबर और नाम, मेन्स में मार्क्स, इंटरव्यू में मार्क्स, कुल मार्क्स
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव- 899 200 1099
2 6312512 अनिमेष प्रधान- 892 175 1067 
3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी- 875 190 1065 
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार - 874 185 1059
5 6312407 रूहानी 856 193 1049
6 0501579 सृष्टि डबास - 862 186 104
7 3406060 अनमोल राठौड़- 839 206 1045
8 1121316 आशीष कुमार- 866 179 1045
9 6016094 नौशीन- 863 182 1045
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति- 890 154 1044
11 6500593 कुश मोटवानी- 838 204 1042
12 5818509 अनिकेत शांडिल्य- 826 215 1041
13 0813845 मेधा आनंद- 875 165 1040
14 0867419 शौर्य अरोड़ा- 839 195 1034
15 2205311 कुणाल रस्तोगी- 840 193 1033
16 0415007 अयान जैन- 872 160 1032
17 0838034 स्वाति शर्मा- 844 187 1031
18 5818283 वरदा खान- 832 198 1030
19 0331058 शिवम कुमार- 842 187 1029
20 5804350 आकाश वर्मा- 843 185 1028

सीएसई 2023 रिजल्ट में यूपीएससी ने आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत 1143 वैकेंसी के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें से 347 जनरल कैटेगरी के हैं। 115 ईब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी, 86 एसटी कैटेगरी के हैं। 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है। यूपीएससी ने कहा कुल 1016 (664 पुरुष और 352 महिलाएं) अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 

कटऑफ क्या रही
यूपीएससी रिजल्ट के बाद तीनों चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल और असफल अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल सेलेक्शन की कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2023 की कटऑफ के मुताबिक प्रीलिम्स में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 75.41, EWS की 68.02, ओबीसी की 74.75, एससी की 59.25 और एसटी की 47.82 रही। मेन्स में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 741, EWS की 706, ओबीसी की 712, एससी की 694 और एसट की 692 रही। सिविल  सर्विसेज फाइनल कटऑफ की बात करें तो जनरल कैटेगरी की कटऑफ 953, EWS की 923, ओबीसी की 919, एससी की 890 और एसटी की 891 रही। इस वर्ष फाइनल सेलेक्शन में एससी से अधिक कटऑफ एसटी कैटेगरी की रही। वहीं प्रीलिम्स की कटऑफ की बात करें तो ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस वर्ग से कहीं ज्यादा रही। बताया जा रहा है कि बीते 11-12 सालों  में प्रीलिम्स की कटऑफ इस बार सबसे कम रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें