Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Teachers Day 2022 Special: The lamp of knowledge shining in the school of humanity

Teachers Day 2022 Special: मानवता की पाठशाला में चमक रहे ज्ञान के दीप, यहां इंजीनियरिंग के छात्र चला रहे अलग पाठशाला

पुराने यमुना पुल के पास कोयलहा बस्ती में शिक्षक विवेक दुबे ने नेतृत्व में संचालित एक पहल शिक्षा समिति विद्यालय में 270 गरीब बच्चे शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

Saumya Tiwari संवाददाता, संवाददाताMon, 5 Sep 2022 12:56 AM
share Share

Happy Teachers Day 2022: कर्ता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय। सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय..। सच में दुनिया में गुरु से बड़ा कोई नहीं। माता-पिता जीवन देते हैं तो गुरु जीवन जीने की कला सिखाते हैं। देश और समाज का भविष्य संवारते हैं।

गुरुओं का यह पुनीत कार्य जब गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हो तो मानवता की पाठशाला में ज्ञान के दीप की लौ और निखर जाती है। जिन बच्चों का बचपन कभी कबाड़ बीनने के लिए अभिशप्त रहा हो। जिन्होंने कभी स्कूल जाने के बारे में न सोचा हो वह भी गुरुओं के मार्गदर्शन में अब अपना भविष्य संवार रहे हैं। शिक्षक दिवस पर प्रस्तुत है मलिन बस्तियों में निस्वार्थ भाव से शिक्षा के दीप आलोकित कर रहे कुछ ऐसे ही शिक्षकों और उनके पढ़ाए गए बच्चों को मिली कामयाबी पर रिपोर्ट।

पढ़ाने के साथ बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जा रही

पुराने यमुना पुल के पास कोयलहा बस्ती में शिक्षक विवेक दुबे ने नेतृत्व में संचालित एक पहल शिक्षा समिति विद्यालय में 270 गरीब बच्चे शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। दारागंज की मल्लाह बस्ती में 90 बच्चों को शिक्षित किया गया। शिक्षकों के प्रयास से डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी की ओर से 6000 रुपये की छात्रवृति प्रदान की जा रही है। विवेक दुबे ने बताया कि कोयलहा बस्ती में पढ़ने वाली प्रीति, भारती और रोशनी ने 2021-22 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

तीनों ने स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। प्रीति ने 90.1 और भारती ने 82.7 फीसदी अंक बीए में हासिल किया। प्राति और भारती सगी बहने हैं। पिता राम प्रसाद का पिछले साल निधन हो गया था। विवेक ने बताया कि छात्राओं को फीजिक्स वाला की ओर से दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। तीनों छात्राएं पढ़ने के साथ जूनियर छात्राओं को पढ़ाती भी हैं।

मलिन बस्ती के बच्चे कर रहे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

प्रयागराज। अलोपीबाग चुंगी के पास शुरुआत संस्था की ओर से संचालित विद्यालय में 150 बच्चे प्ले वे से 12 वीं तक पढ़ते हैं। विद्यालय के सभी कक्ष में प्रोजेक्टर, दीवारों पर अक्षर ज्ञान, फॉर्मूला,महापुरुषों के चित्र, धर्म, साहित्य, विज्ञान के लिखे नियम शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करते हैं।

शुरुआत संस्था के निदेशक अभिषेक शुक्ल के नेतृत्व में संचालित विद्यालय में इस समय 20 शिक्षक-शिक्षिकाएं अलग-अलग विषय बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इनमें शिवानी जायसवाल कम्प्यूटर, अंशित पाठक गणित, श्रेया यूकेजी के बच्चों को गणित, वर्षा त्रिपाठी अंग्रेजी, रीता विश्वकर्मा हिन्दी कक्षा, संजय यादव गणित पढ़ा रहे हैं। आकाश और स्नेहा नवोदय की तैयारी कर रहे बच्चों को पढ़ाती हैं। शिक्षिकों के प्रयास से छह छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। विद्यालय के दो बच्चे इंजीनियिरंग कर रहे हैं, साथ ही बच्चों को पढ़ाते भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें