Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced result 2024 out AIR 17 aryan praksh of mumbai zone

JEE Advanced result 2024: जानिए 17 वीं रैंक लाने वाले आर्यन प्रकाश की कहानी,12-13 घंटे रोज करते थे पढ़ाई

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 17 लाने वाले मुंबई जोन के आर्यन प्रकाश से मिलिए। जिनका सपना आईआईटी बॉम्बे की सीएसई शाखा में कंप्यूटर साइंस पढ़ने का है। आर्यन की उम्र मात्र 17 साल है।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 June 2024 05:59 AM
share Share

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी हो गया है। देश भर से लगभग 48, 248 छात्रों ने इस बार इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। मुंबई जोन के 17 वर्षीय आर्यन प्रकाश ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल की है। आईआईटी बॉम्बे जोन से टॉप पांच छात्रों में से एक हैं। आर्यन ने जेईई मेंस की परीक्षा में टॉप किया था।

आर्यन प्रकाश अपनी कड़ी मेहनत करने के बाद जेईई परीक्षा में और भी अच्छे स्कोर की उम्मीद कर रहे थे। आर्यन ने बताया कि ‘आखिरी दिन तक बिना किसी संकोच के कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है।’ आर्यन को गणित बहुत पसंद है और वे इसी क्षेत्र में आगे पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने आठवीं कक्षा में ही निश्चित कर लिया था कि उन्हें इंजीनियरिंग करनी है। आर्यन प्रकाश बहुत खुश हैं क्योंकि जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनका आईआईटी बॉम्बे की सीएसई शाखा में कंप्यूटर साइंस पढ़ने का सपना साकार हो जाएगा। 

आर्यन दिन में 12- 13 घंटे पढ़ाई करते थे और उन्होंने बताया कि किस तरह सफलता पाने के लिए दिमाग पर काबू रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ‘परीक्षा के समय मन को शांत रखना चाहिए। अगर सब कुछ आसन लगे तो उत्साह में कोई गलती न हो जाए, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। स्ट्रेस और परेशान नहीं होना चाहिए वरना आप अपना फोकस खो देंगे।’ आर्यन को खाली समय में वॉलीबॉल खेलना और टीवी देखना बहुत पसंद है। अब जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आने के बाद उनके पास बहुत सारा खाली समय है। 

आज के समय में पढ़ाई से ध्यान हटाने के लिए बहुत सारी चीज़ें मौजूद हैं। ऐसे में पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस कर पाना बच्चों के लिए मुश्किल होता है। आर्यन ने कहा कि उनके अध्यापकों ने उनके लिए एक व्यस्त और अच्छा पढ़ाई का टाईम टेबल तैयार किया था। 

आर्यन प्रकाश वैसे मूल रूप से महाराष्ट्र के गोरेगांव के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार अंधेरी में जेईई कोचिंग सेंटर के पास शिफ्ट हो गया। आर्यन के माता-पिता दोनों ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अधिकारी हैं। आर्यन की माता ने गणित में एमएससी और पिता ने भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) की पढ़ाई की है। आर्यन ने बताया कि उनके माता-पिता का गणित क्षेत्र से होने के कारण उन्हें सब्जेक्ट को समझने में आसानी रही। उनका सपोर्ट आर्यन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

जेईई एडवांस्ड में बहुत सारे बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने घर वालों को गौरवान्वित किया है। उनकी कड़ी मेहनत यह बताती है कि अगर आप पूरी लगन से अपने सपने के लिए मेहनत करते हैं तो आप का सपना जरूर साकार होता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें