JAC 12th result 2020: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे में होगी देरी, अब 5 बजे होंगे जारी
JAC12th result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं क्लास के नतीजे आज घोषित करेगी। इस बार तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के...

JAC12th result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं क्लास के नतीजे आज घोषित करेगी। इस बार तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के चैयरमेन अरविंद प्नसाद ने यह जानकारी दी। नतीजों की घोषणा में कुछ देरी होगी, इसलिए अब शाम 5 बजे नतीजे जारी होंगे।
JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे देखे जा सकेंगे, वही लाइव हिन्दुस्तान भी झारखंड 12वीं का रिजल्ट लाइव दिखाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स नीचे दिए लिंक पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
एक बार रजिस्ट्रेशन करने पर आपको लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा।
- झारखंड बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2020 का रिजल्टझारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2020
- झारखंड बोर्ड (साइंस) : 12 वीं 2020 का रिजल्ट झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2020
- झारखंड बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2020 का रिजल्टझारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2020
इस बार 12वीं में 2.34 लाख स्टूडेंट्स को अपने नतीजों का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं क्लास की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुईं थी। नतीजे भी मई में जारी हो जाते, लेकिन कोरोना वायरस महामारी औऱ लॉकडाउन के कारण इनमें देरी हो गई। पिछले साल साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास हुए थे। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी थी।
इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें साइंस संकाय में 76585 कॉमर्स में 28515 और आर्ट्स में 129263 परीक्षार्थी है। सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची से हैं, इनकी संख्या 32960 है। जबकि इसके बाद पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिले से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। इंटर की परीक्षा 11 से 28 फरवरी तक कुल 470 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। मालूम हो कि जैक लाॅकडाउन के बाद से मैट्रिक के साथ-साथ आठवीं, नौवीं, 11वीं और पीटीटी का रिजल्ट जारी कर चुका है।
.