Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़After DU JNU UGC NET BPSC got 10th rank in BPSC 68th told why it could not become DSP

डीयू, जेएनयू, UGC NET के बाद लाईं बीपीएससी 68वीं में 10वीं रैंक, बताया क्यों नहीं बन पाई DSP

भागलपुर की निवासी मीमांशा ने बिहार बीपीएससी 68वीं परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के पद पर हुआ है। मीमांशा का यह दूसरा प्रयास था। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

Pankaj Vijay हिन्दुस्तान टीम, भागलपुरTue, 16 Jan 2024 05:10 AM
share Share

भागलपुर में जीरोमाइल स्थित चाणक्या विहार कॉजोनी की निवासी मीमांशा ने बिहार बीपीएससी 68वीं परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें चश्मा लगा है इसलिये डीएसपी का पद नहीं मिल सकता था। इसके बाद सहायक वाणिज्य कर आयुक्त का पद था जो उन्हें पसंद था। वह दसवीं और 12वीं भागलपुर, स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से राजनीति विज्ञान में की है। पीजी जेएनयू से राजनीति विज्ञान में की है। नवंबर 2022 में नेट की परीक्षा पास की और उसके बाद भागलपुर में आकर बीपीएससी की तैयारी की। 

मीमांशा का यह दूसरा प्रयास था। वह आगे यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और 2024 में प्रारंभिक परीक्षा देंगी। उनके पिता मिथिलेश कुमार यादव कॉपरेटिव विभाग में हैं। उनकी माता कंचन हैं। उनके छोटे भाई कनिष्क आनंद भी दिल्ली विवि में स्नातक कर रहे हैं। मीमांशा ने बताया कि इस बार बीपीएससी का पैटर्न बदला था लेकिन सिलेबस वही था। इसलिये वह तैयारी में जो भी पाठ थे उसके महत्वपूर्ण बिन्दु बनाये थे। जिससे रिवीजन में काफी सहायता मिली। समाचारपत्र से नियमित रूप जुड़े रहना चाहिये। इसका बड़ा लाभ मिलता है। वह रोजाना करीब छह घंटे ही पढ़ती थीं।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनीं प्रियंका प्रिया
भागलपुर की मिरजानहाट निवासी प्रियंका प्रिया का चयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिये हुआ है। यह उनका तीसरा प्रयास था। वह अपनी 10 वीं तक की पढ़ाई डीएवी भागलपुर, 12वीं की पढ़ाई डीपीएस बोकारो और स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से की थीं। यह उनका तीसरा प्रयास था। बीपीएससी में उनका विषय भूगोल था। उन्होंने बताया कि लिखने की खूब प्रैक्टिस करना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है।

जेल अधीक्षक बनीं सीमा कुमारी
भागलपुर की ही सीमा कुमारी को 82 रैंक आया है। उनका जेल अधीक्षक के रूप में चयन हुआ है। उनका तीसरा प्रयास था। दूसरे प्रयास में उनका चयन नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप हुआ था। उन्होंने कहलगांव एसएसवी कॉलेज से 12वीं व स्नातक की पढ़ाई की। बीपीएससी में उनका विषय इतिहास था। पिता पंकज चौधरी व्यवसायी व माता मुन्नी देवी गृहणी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें