Hindi Newsकरियर न्यूज़republic day easy speech in hindi in School essay gantantra diwas 26 January bhashan in hindi

Republic day2025 Bhashan in hindi: रिपब्लिक डे 2025 पर स्कूल में देंगे ऐसा शानदार भाषण, तो मिलेगा प्राइज

रिपब्लिक डे 2025 पर अगर आप भी स्कूल में भाषण की तैयारी कर रहे हैं, तो आप यहां से गणतंत्र दिवस पर निबंध और गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपका जानना चाहिए कि 1949 में भारत का संविधान बना और 1950 में इसे लागू किया गया।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 Jan 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
Republic day2025 Bhashan in hindi: रिपब्लिक डे 2025 पर स्कूल में देंगे ऐसा शानदार भाषण, तो मिलेगा प्राइज

रिपब्लिक डे 2025 पर अगर आप भी स्कूल में भाषण की तैयारी कर रहे हैं, तो आप यहां से गणतंत्र दिवस पर निबंध और गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपका जानना चाहिए कि 1949 में भारत का संविधान बना और 1950 में इसे लागू किया गया।

सभी आदरणीय शिक्षकों को प्रणाम
आज हमारा सौभाग्य है कि हम यहां 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मौका है। इस दिन 1950 में, भारत सरकार अधिनियम 1935 के स्थान पर भारत का संविधान लागू हुआ। इसके बाद से भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। इस दिन वो संविधान बनाया गया था, जो भारत के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि भारत को ब्रिटिश सरकार से कैसे आजादी बनी और कैसे उसने अपने गणतंत्र बनने का सफर तय किया। भारत के संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर कहे जाता हैं। गणतंत्र दिवस नई दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजित की जाती है।जिसमें विभिन्न राज्यों की झांकियां, तीनों सैनाओं का शक्ति प्रदर्शन और राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संबोधन शामिल होता है।

मैं अपने प्रिय साथियों से कहना चाहूंगा कि गणतंत्र दिवस संविधान के मूल्यों को बनाए रखने में उनकी भूमिका पर विचार करने का एक मौका है। यह हमें जिम्मेदार नागरिक होने और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने भाषण का अंत करूंगा। जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय

धन्यवाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें